सत्ता की चाहत में विधानसभा के बाहर डटे सपाइयों से कुछ इस अंदाज में निपटी यूपी पुलिस

लखनऊ

पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई, बीच सड़क पर धरने पर बैठे सपाइयों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

By

June 26, 2020

सत्ता की चाहत में विधानसभा के बाहर डटे सपाइयों से कुछ इस अंदाज में निपटी यूपी पुलिस

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल में हुई मूल्य वृद्धि के खिलाफ विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधानसभा के सामने बीच सड़क पर बैठ कर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिससे पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन सपाई जब नहीं माने तो पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

यह भी देखें… आत्मनिर्भर यूपी में मिलेगा सवा करोड़ को रोजगार

शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे विधानसभा के सामने सपा कार्यकर्ता बैनर,तख्ती और ट्रैक्टर लेकर डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंच गए करने पहुंचे। विधानसभा के सामने लोकभवन में लगातार अफसरों की गाड़ियां आ रही थीं। तभी हजरतगंज चौराहे की ओर से लाल टोपी पहने कुछ युवा भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए।

यह भी देखें… प्रेम संबंधों के चलते हुई थी युवक की हत्या

जब तक कोई कुछ समझ पाता सबके हाथों में तख्ती और बैनर नजर आने लगे। सभी सपा कार्यकर्ता विधानसभा के सामने बीच सड़क पर बैठकर पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने लगे तो अशोक मार्ग जाम होने लगा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया पर वे नहीं माने तो सड़क से सपाइयों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। जिसके बाद सड़क से सपाइयों की भीड़ तितर बितर हो गई। पुलिस ने हिरासत में लेकर कुछ प्रदर्शनकारियों को थाना कैंट भेज दिया।

यह भी देखें… “मैं मुलायम सिंह यादव” फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी, सोशल…