तेजस ख़बर

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मुस्लिम महिलाओं ने एसपी के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मुस्लिम महिलाओं ने एसपी के नेतृत्व में  निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मुस्लिम महिलाओं ने एसपी के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

सहार (औरैया )। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को पुर्वा रावत में मो नईम की अगुवाई में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा में मुस्लिम महिलाओं की भारी भीड़ उपस्थिति रही। यात्रा पूरे कस्बे में घूमते हुए बिधूना तिराहे से वापस होकर पुर्वा रावत में ही समाप्त हुई।रैली निकालकर हर व्यक्ति आजादी के अमृत महोत्सव में अपना योगदान दे रहा है और आम जनमानस में जागरूकता भी पैदा कर रहा है।

यह भी देखें : अनुसूचित जाति की नाबालिग छात्रा से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, छात्रा हुई गर्भवती

तिरंगा यात्रा में पुलिस अधीक्षक चारु निगम भी शामिल हुई और कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को हमें अपने त्यौहार की तरह से मनाना है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को जन भागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है। 13 से 17 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराए। यही इस जागरूकता रैली का प्रमुख उद्देश्य है। रैली में सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार और चार पहिया वाहन हाथों में तिरंगा लिए हुए वन्देमातरम और भारतमाता की जय हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थी।

यह भी देखें : जूनियर कबड्डी में प्रथम नजीराबाद व दितीय वीजलपुर रहे,अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

कस्बे के लोगों द्वारा भी में रैली में सहभागिता की गई। सुरक्षा की दृष्टिकोण से बेला थानाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज सुधीर भरद्वाज,एस आई पूजा सोलंकी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे और व्यवस्था संभाले रहे।आज की रैली में मंडल अध्यक्ष सहार अशोक दोहरे,मो शाने आलम प्रधान पुर्वा रावत,मोहित अगिनहोत्री,मो नईम, आरिफ खान आदि लोग उपस्थिति रहे।

Exit mobile version