Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश यूके को पसंद है सहारनपुर का रामकेला आम, 400 क्विंटल की खेप जाएगी लंदन

यूके को पसंद है सहारनपुर का रामकेला आम, 400 क्विंटल की खेप जाएगी लंदन

by
यूके को पसंद है सहारनपुर का रामकेला आम, 400 क्विंटल की खेप जाएगी लंदन

यूके को पसंद है सहारनपुर का रामकेला आम, 400 क्विंटल की खेप जाएगी लंदन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की आम की मशहूर प्रजाति रामकेला ग्रेट ब्रिटेन में भी लोगाें की जुबान पर राज करती है। रामकेला आम को अचार और चटनी के रूप में बेहद पसंद किया जाता है, नतीजतन मांग के मुतरबिक रामकेला आम की 400 क्विंटल की खेप लंदन भेजी जा रही है।
सहारनपुर के फल निर्यातक तबजील अहमद ने शनिवार को बताया कि सहारनपुर का आम यूरोप में बेहद पसंद किया जाता है। इसकी अत्यधिक मांग को देखते हुए रविवार को 400 क्विंटल रामकेला आम की पहली खेप लंदन के लिए रवाना होगी। सहारनपुर मंडी स्थित मैंगो पैक हाउस से प्रसंस्कृत होकर कई प्रजातियों का आम विदेशों को निर्यात होता है।

यह भी देखें: मुड़िया पूनो मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने की गिरिराज की परिक्रमा

यह भी देखें: भविष्य में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किनारे स्थापित होंगी बड़ी-बड़ी कंपनियां

सहारनपुर मंडी समिति के सचिव अशोक गुप्ता और उपनिदेशक रिंकी जायसवाल ने बताया कि विदेश में सहारनपुर के आम दशहरी, चौसा, लंगड़ा, अल्फांसो, केसर, फजली आदि की बहुत मांग है। उन्होंने बताया कि 2018 में 19,471 किग्रा रामकेला आम का निर्यात हुआ था। इस बार अभी तक 5708 किग्रा रामकेला आम निर्यात हो चुका है। मैंगो पैक हाउस के प्रभारी जगपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि जल्द ही दशहरी, लंगड़ा और चौसा आम भी मैंगो हाउस में प्रक्रिया पूरी होने के लिए रखा जाएगा। इसे प्रसंस्कृत होने के बाद यूरोपीय देशों को निर्यात किया जाएगा।

यह भी देखें: ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने मां मंगला काली के दरबार मे टेका माथा

You may also like

2 comments

उद्धव की बैठक में शिवसेना के 7 सांसद नदारद - तेजस ख़बर July 11, 2022 - 3:38 PM

[…] All उत्तर प्रदेश अयोध्या उन्नाव कानपुर इटावा औरैया क़न्नौज कानपुर देहात जालौन फर्रुखाबाद मैनपुरी लखनऊ उत्तर प्रदेश […]

Reply

Leave a Comment