Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश देश की आन बान शान का प्रतीक है तिरंगा: शाही

देश की आन बान शान का प्रतीक है तिरंगा: शाही

by Tejas Khabar
देश की आन बान शान का प्रतीक है तिरंगा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को कहा कि राष्ट्र ध्वज तिरंगा देश की आन-बान का प्रतीक है और राष्ट्रीय सद्भावना और समरसता का द्योतक है। देवरिया में भाजपा युवा मोर्चा ने बाला जी मंदिर से मालवीय रोड होते हुए शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें कृषि मंत्री के अलावा एमएलसी डा रतनापाल सिंह, विधायक डा शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह हाथों में तिरंगा लिए यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। साथ में बालाजी मंदिर के महँथ स्वामी राजनारायणाचार्य भी चल रहे थे। नगरवासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।

यह भी देखें : नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

तिरंगा यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद यात्रा रामचंद्र विद्यार्थी के शहीद स्मारक पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों द्वारा शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल भी मौजूद रहीं। शहीदों को नमन करने के पश्चात कृषि मंत्री श्री शाही ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्रीय सद्भावना और समरसता का द्योतक है।ये हमारा सौभाग्य है कि आजादी के अमृत काल में हमे ऐसे भव्य आयोजन का नेतृत्व करने का गौरव प्राप्त हो रहा है। एमएलसी डा.रतनपाल सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा’ आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और राष्ट्रप्रेम के साथ इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह भी देखें : इटावा में मासूम बहनों की हत्यारी बड़ी बहन को उम्र कैद

इस तरह आजादी के 78 वें वर्ष में सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है। इसके साथ ही राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। सदर विधायक डा.शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र ध्वज के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर एक भारतीय अपने राष्ट्र ध्वज के आगे शीश जरूर झुकाता है। इस साल पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है इससे राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना का विकास होता है।

You may also like

Leave a Comment