निरहुआ और अक्षरा की फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड

निरहुआ और अक्षरा की फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज

By

October 07, 2022

मुंबई,  भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हो गया है। बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. और एस आर के म्यूजिक ,प्रस्तुत निर्माता प्रदीप के शर्मा की फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हो गया है।फिल्म का ट्रेलर एस आर के म्यूजिक से रिलीज हुआ है।

यह भी देखें: यो यो हनी सिंह और मिलिंद गाबा का गाना ‘पेरिस का ट्रिप’ रिलीज

इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और नवोदित अभिनेत्री श्रुति राव की मुख्य भूमिका है।पराग पाटिल इस फिल्म के निर्देशक हैं।फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ में निरहुआ एक घरेलू वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आ रहे हैं।फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार अक्षरा सिंह निभा रही हैं, संजय पांडे भी एक अहम रोल में दिख रहे हैं।