Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया गेल डीएवी स्कूल में यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया गया

गेल डीएवी स्कूल में यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया गया

by
गेल डीएवी स्कूल में यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया गया

गेल डीएवी स्कूल में यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया गया

दिबियापुर। बुधवार को पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम व परिवहन विभाग की टीम द्वारा डीएवी गेल दिबियापुर में यातायात जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें पीटीओ रेहाना बानो व यातायात प्रभारी निरीक्षक के0के0 मिश्र द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया तथा यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि हम यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें तो स्वंय व अन्य व्यक्ति को सुरक्षित कर सकते हैं साथ ही बच्चो के तेज गति से वाहन न चलाने व स्टंट न करने हेतु जागरूक किया गया तथा स्कूली वाहनों के ड्राइवर द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने पर बच्चों को अपने माता-पिता से शिकायत करने हेतु प्रेरित किया गया। जन जागरूकता अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित शिक्षक व बच्चे मौजूद रहें।

यह भी देखें : प्लास्टिक प्रदूषण रोकने को ईओ ने दिलाई शपथ

You may also like

1 comment

Leave a Comment