Home विश्व वीरांगना अहिल्याबाई होलकर व प्रसिद्ध क्रांतिकारी भीकाजी कामा की आज पुण्यतिथि, भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर ने भरी थी उड़ान

वीरांगना अहिल्याबाई होलकर व प्रसिद्ध क्रांतिकारी भीकाजी कामा की आज पुण्यतिथि, भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर ने भरी थी उड़ान

by
वीरांगना अहिल्याबाई होलकर व प्रसिद्ध क्रांतिकारी भीकाजी कामा की आज पुण्यतिथि, भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर ने भरी थी उड़ान

वीरांगना अहिल्याबाई होलकर व प्रसिद्ध क्रांतिकारी भीकाजी कामा की आज पुण्यतिथि, भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर ने भरी थी उड़ान

  • भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं 

डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने 1642 में मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया। स्वीडन और डेनमार्क ने 1645 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए 1784 में पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश किया गया। दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए 1814 में ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच समझौता। अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का 1892 में बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू। जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने 1898 में फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया। इंग्लैंड ने 1902 में ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की। इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली शेफील्ड ने 1913 में स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया। भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने 1951 में पहली उड़ान भरी। लोकसभा में 1956 में राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक पारित। अफ्रीका 1960 में फ्रांस के कब्जे से स्वतंत्र हुआ। वाशिंगटन में 1993 में इजरायल एवं फलस्तीन के बीच शांति समझौता।

भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने 1951 में पहली उड़ान भरी

भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने 1951 में पहली उड़ान भरी

यह भी देखें: एयरटेल डिजिटल ने लॉन्च किया विंक स्टूडियो

थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 1993 में 114 लोगों की मौत। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जेनेवा में 1994 में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति। लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक आमार मऐबेला (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने 1999 में प्रतिबंध लगाया। विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने 2008 में वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहां की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया। भारत ने 2008 में मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) हथियार प्रणाली पिनाक का सफल परीक्षण किया। भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होलकर का निधन आज के ही दिन 1795 में हुआ था आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का निधन 1910 में हुआ । प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन 1936 को हुआ था।

यह भी देखें: मुफ्त में ताजमहल का दीदार करने वालों को मिल रहीं लाठियां

You may also like

Leave a Comment