तेजस ख़बर

ज्योतिबा फुले, कस्तूरबा गांधी की आज जयंती, रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का हुआ था प्रसारण

ज्योतिबा फुले, कस्तूरबा गांधी की आज जयंती, रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का हुआ था प्रसारण
ज्योतिबा फुले, कस्तूरबा गांधी की आज जयंती, रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का हुआ था प्रसारण

भारत एवं विश्व के इतिहास में 11 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

भारतीय समाज सुधारक ज्याेतिबा फुले का जन्म 1827 में।

महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म 1869 में।

भारतीय कलाकार जामिनी रॉय का जन्म 1887 में।

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना 1919 में।

यह भी देखें : सत्ता से बेदखली के बाद इमरान के करीबियों पर ताबड़तोड़ छापे

रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण 1921 में किया गया।

ऋषिकेश में 1930 में इस्पात के तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया।

भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म 1937 में।

भारतीय फ़िल्म अभिनेता नवीन निश्चल का जन्म 1946 में।

यह भी देखें : पाकिस्तान में इमरान आउट, पूर्व पीएम नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ नई पारी के लिए तैयार

थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का जन्म 1951 में।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1964 में दो हिस्सों में विभाजित।

अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान 1970 में चंद्र अभियान पर रवाना।

स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर 1976 में जारी।

यह भी देखें : स्वामी दयानंद सरस्वती ने आज के ही दिन की थी आर्यसमाज की स्थापना,मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि

बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को 1983 में आस्कर अवार्ड।

अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने 1999 में परीक्षण उड़ान भरी।

हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन 2009 में।

भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को 2011 में उनकी पहली रचना ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़’ के लिए पुलित्ज़र सम्मान।

फ्रांस में बुर्का और हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून 2011 में लागू हुआ।

Exit mobile version