तेजस ख़बर

उद्योगपति जमशेदजी जीजाभाई व के कामराज समेत कई महान शख्सियतों का आज जन्मदिन

उद्योगपति जमशेदजी जीजाभाई व के कामराज समेत कई महान शख्सियतों का आज जन्मदिन

उद्योगपति जमशेदजी जीजाभाई व के कामराज समेत कई महान शख्सियतों का आज जन्मदिन

भारत एवं विश्व इतिहास में 15 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

अजमेर के राजा और मुगल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म 1611 में।

शिक्षाविद, ग्रंथकार और सांख्यिकीविद अंग्रेज अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म 1840 में।

प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी जमशेद जी जीजाभाई का जन्म 1883 में।

भारत रत्न से सम्मानित सेनानी, राजनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.कामराज का जन्म 1903 में।

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में पहले बौद्ध मंदिर का निर्माण 1904 में।

यह भी देखें : श्रीलंका: पद छोड़ने से पहले ही देश छोड़कर भागे राष्ट्रपति, श्रीलंकाई राष्ट्रपति मालदीव अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे

आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म 1909 में।

एमिल क्रेपलिन ने 1910 में एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।

दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग 1916 में शुरू हुई।

प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म 1925 में।

बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत 1926 में।

यह भी देखें : ट्विटर ने 44 बिलियन डॉलर के सौदे पर एलन मस्क पर मुकदमा ठोका

हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभास जोशी का जन्म 1937 में।

मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन 1967 में।

पंजाब को 1984 में आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।

सिएरा लियोन में वर्ष 2000 में एक सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।

यह भी देखें : अखिलेश और राजभर के बीच खटास बढ़ी

अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख को पाकिस्तानी अदालत ने 2002 में मौत की सजा सुनाई।

भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी का निधन 2004 में।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2011 में पीएसएलवी-सी 17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।

गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान- ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का निधन 2007 में।

वर्ष 2019 में मिशन चंद्रयान -2 को लॉन्चिंग सिस्टम में तकनीकी दिक्कत के कारण इसरो ने प्रक्षेपण के ठीक एक घंटे पहले इसे रोक दिया।

यह भी देखें : गोदावरी का पानी खतरे के निशान से ऊपर,बाढ़ का खतरा बढ़ा

Exit mobile version