दहन- राकन का रहस्य में सौरभ शुक्ला के साथ काम करेगी टिस्का चोपड़ा

बॉलीवुड

दहन- राकन का रहस्य में सौरभ शुक्ला के साथ काम करेगी टिस्का चोपड़ा, मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

By

July 30, 2022

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा वेबसीरीज दहन- राकन का रहस्य में सौरभ शुक्ला के साथ नजर आयेगी। टिस्का ओटीटी स्पेस में काफी सक्रिय हैं और कुछ शॉर्ट फिल्मों के निर्माण और अभिनय के लिए चर्चा में रह चुकी हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उनकी वेबसीरीज होस्टेजेज का सीजन-1 भी काफी लोकप्रिय रहा था।ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने नई वेब सीरीज दहन- राकन का रहस्य का एलान किया है।दहन में टिस्का चोपड़ा और सौरभ शुक्ला लीड रोल में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों के फर्स्ट लुक शेयर किये गये हैं। मोशन पोस्टर में सभी कलाकारों के चेहरों पर सस्पेंस और हैरानी के भाव हैं। मोशन पोस्टर देखकर लगता है कि दहन- राकन का रहस्य एक सस्पेंस-थ्रिलर और इनवेस्टिगेटिव जॉनर की वेब सीरीज हो सकती है।

यह भी देखें: ‘दिल सच्चा चेहरा झूठा’ में नजर आयेगी चिंटू-काजल की जोड़ी

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। मलाइका अक्सर अपने सोशल मीडिया पर वर्कआउट और योगा सेशन की वीडियो शेयर करती रहती हैं। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में मलाइका अपने योगा इंस्ट्रक्टर के साथ योगा करते हुए नजर आ रही हैं। इस योग से फिटनेस क्वीन अपनी फुल बॉडी स्ट्रैच कर रही हैं। इस वीडियो में मलाइका ने अपने योग से हर किसी को हैरान कर दिया। उनके इस अलग अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी देखें: कार्तिक आर्यन ने हरियाणा में शहजादा की शूटिंग पूरी की