दिबियापुर। ट्रैक्टर में हवा भरते समय पहिए का रिंग बाहर निकल आया। जो हवा भर रहे किशोर और पास खड़े ट्रैक्टर चालक को जाकर लगा। दोनों

औरैया

टायर फटने से हुआ हादसा , किशोर की उपचार के दौरान मौत,चालक घायल

By

May 24, 2022

दिबियापुर। ट्रैक्टर में हवा भरते समय पहिए का रिंग बाहर निकल आया। जो हवा भर रहे किशोर और पास खड़े ट्रैक्टर चालक को जाकर लगा। दोनों

दिबियापुर। ट्रैक्टर में हवा भरते समय पहिए का रिंग बाहर निकल आया। जो हवा भर रहे किशोर और पास खड़े ट्रैक्टर चालक को जाकर लगा। दोनों को मरणासन्न हालात में सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां किशोर ने दम तोड़ दिया जबकि चालक की हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। घटना दिबियापुर के गांव हरचंदपुर की है। हरचंदपुर में सूरज शर्मा की पंचर हवा की दुकान है। दुकान में उनका बड़ा बेटा 15 वर्षीय भूरे भी कभी कभी बैठता था। मंगलवार को दखनाई निवासी अभिषेक पुत्र देव सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर आए और भूरे से पहियों में हवा भरने को कहा।

यह भी देखें : रंगदारी, अवैध पिस्टल,गांजा के मामले में पकड़े गए शातिर अभियुक्त

इस पर भूरे उठा और पहियों में हवा भरने लगा। पास में ही ट्रैक्टर चालक भी खड़ा था। पीछे पहियों में हवा भरते समय अचानक पहिए का रिंग बाहर निकल कर भूरे और अभिषेक को लग गया। जिससे यह लोग जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। आस पास के लोग दौड़े और उनको उठाया। दोनों को गम्भीर हालात में सैफई ले जाया गया। जहां भूरे की मौत हो गई। जबकि चालक की हालत गम्भीर बनी हुई है। भूरे की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। भूरे दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। वो इस साल कक्षा 11 की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद भाई और एक बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।