Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश मुफ्त में ताजमहल का दीदार करने वालों को मिल रहीं लाठियां

मुफ्त में ताजमहल का दीदार करने वालों को मिल रहीं लाठियां

by
मुफ्त में ताजमहल का दीदार करने वालों को मिल रहीं लाठियां

मुफ्त में ताजमहल का दीदार करने वालों को मिल रहीं लाठियां

आगरा। आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए ऐतिहासिक महत्व के विरासत स्थलों को सैलानियों के लिये शुल्क मुक्त किये जाने के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल का मुफ्त में दीदार करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। भीड़ को बेकाबू होने से रोकने के लिये पुलिस को सैलानियों पर लाठियां भी भांजनी पड़ रही हैं। इसकी वजह यहां पहुंच रही अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्थाओं के कारण हो रहा है। लाठी खाकर ताज महल का दीदार करने वाले सैलानी अब दूसरों को सालह दे रहे हैं कि इन दिनों यदि ताजमहल देखने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाये, क्योंकि व्यवस्था संभालने के नाम पर सुरक्षाकर्मी पर्यटकों पर डण्डे बरसा रहे हैं।

यह भी देखें : यूपी में पेट्रोल पंपों पर भी मिलेंगे ओडीओपी उत्पाद

मुफ्त में ताजमहल का दीदार करने वालों को मिल रहीं लाठियां

मुफ्त में ताजमहल का दीदार करने वालों को मिल रहीं लाठियां

ताजमहल के पश्चिमी द्वार के निकट गुरुवार को ऐसा ही नजारा दिखा। आजादी के अमृत महोत्सव के चलते शहर के सभी स्मारकों में 5 से 15 अगस्त तक प्रवेश निःशुल्क है। इस कारण ताजमहल पर अन्य दिनों की अपेक्षा पर्यटकों की ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के बढ़ते दवाब के कारण आज सुबह से ताजमहल पर पीएसी तैनात कर दी गई। पश्चिमी गेट पर जब दोपहर में भीड़ का दवाब बढ़ा तो पीएसी ने पर्यटकों को काबू में करने के लिए लाठियां बरसा दीं।

यह भी देखें : फर्रुखाबाद के 15 और गांव में घुसा बाढ़ का पानी उफान पर चल रहीं गंगा

पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की एक किमी तक लंबी लाइन लग गई। दोपहर में लंबे इंतजार से आजिज आए पर्यटक बेकाबू हो उठे। पर्यटकों को संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। एक युवक को पुलिसकर्मी ने गिराकर पीटा। पर्यटकों को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं। पुरातत्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सामान्य दिनों में ताजमहल देखने औसतन 20 हजार तक पर्यटक आते हैं। इन दिनों यह आंकड़ा 50-60 हजार तक पहुंच रहा है। आज भी ताजमहल पर सुबह 10 बजे तक दोनों दरवाजों पर लंबी कतारें लग गई थीं।

यह भी देखें : आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

दोपहर दो बजे तक पूर्वी गेट पर दशहरा घाट तक और पश्चिमी गेट पर नीम तिराहा से आगे तक लाइन पहुंच गई। पर्यटकों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। पश्चिमी गेट पर बेकाबू पर्यटकों ने जबरन प्रवेश की कोशिश की। इससे बच्चे दब गए। पर्यटकों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिसकर्मियों को लाठियां फटकारनी पड़ीं। तीसरे पहर चार बजे के करीब एक बार फिर पर्यटकों पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इस बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ताजगंज भूपेंद्र बालियान ने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया।

यह भी देखें : अकबरपुर सांसद ने रेलमंत्री से मिलकर कंचौसी स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की

You may also like

1 comment

דירות דיסקרטיות בתל אביב - israel xclub August 13, 2022 - 6:01 AM

I wanted to thank you for this good read!! I absolutely loved every bit of it. Ive got you bookmarked to check out new things you postÖ

Reply

Leave a Comment