तेजस ख़बर

प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बना यह एक्टर, कार्य देख आप भी करेंगे सेल्यूट…

PHOTO BY-TEJAS KHABAR

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से लाखों लोग प्रदेश में फंसे हुए हैं घर जाने की जद्दोजहद में लोग कुछ भी करने को तैयार है। लेकिन कोई पैसे की वजह से मजबूर है, तो कोई लॉक डाउन में लगे पाबंदियों की वजह से। लॉकडाउन की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी प्रवासी मजदूरों को आई है। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता खाने पीने की चीजें मुहैया कराने में लगे हुए हैं लेकिन इनमें कुछ कहानियां उनके दर्द की है तो कुछ कहानियों में दिखाया जा रहा है कि लोग कैसे उनकी मदद कर रहे हैं। इसी बीच प्रवासी मजदूरों की मदद करने वाले में एक शख्स का काफी जिक्र हो रहा है और वह शख्स कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद है। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इस समय प्रवासी मजदूरों के लिए एक मसीहा बनकर सामने आए हैं। मदद की चाह रखने वाले मजदूरों की वह हर संभव मदद कर रहे हैं और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

यह भी देखें…जाह्नवी कपूर को साउथ फ़िल्म में लॉन्चिंग के तैयारी में है पिता बोनी कपूर

सोनू सूद का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कई सारे बसों में प्रवासी मजदूरों को भरकर उनके गंतव्य तक भेजने का काम कर रहे हैं बसों को भेजने से पहले सोनू सूद बस के सामने नारियल फोड़ते हैं उसके बाद उसे रवाना करते हैं। यह एक्टर अभी तक ऐसे ही कई प्रवासी मजदूरों की मदद कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हो रही है। सोनू सूद कई लोगों की मदद सोशल मीडिया के जरिए भी कर रहे हैं। परेशान लोग सोनू सूद को ट्वीट कर रहे हैं और मदद मांग रहे हैं उन सभी मदद चाहने वाले लोगों के ट्वीट का सोनू सूद रिप्लाई भी कर रहे हैं और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिला रहे।

एक यूजर्स ने तो सोनू सूद को लिखा

गृह भेजना मंत्री, सोनू सूद, गृह सूचना मंत्री, सोनू सूद, गृह ट्रांसपोर्ट मंत्री, सोनू सूद, गृह मदद मंत्री, सोनू सूद. साथ ही यूजर्स ने नीचे लिखा भाई ने सबका ठेका ले रखा है।

सोनू सूद ने अपने टि्वटर अकाउंट से मजदूरों को रिप्लाई किया है। उनका यह ट्वीट देखकर बाकी मजदूरों का भी हौसला बढ़ गया है। देखिए सोनू सूद ने मजदूरों को क्या रिप्लाई किया है।

https://twitter.com/pinto_namrata/status/1264472487242248193?s=19
https://twitter.com/SonuSood/status/1264099418413731840?s=19
https://twitter.com/SonuSood/status/1264225368271011841?s=19
https://twitter.com/SonuSood/status/1264229323071873024?s=19
Exit mobile version