Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया ब्राह्मणों को एकजुट करने की होगी पहल _ गिरीश तिवारी

ब्राह्मणों को एकजुट करने की होगी पहल _ गिरीश तिवारी

by Tejas Khabar
ब्राह्मणों को एकजुट करने की होगी पहल _ गिरीश तिवारी

दिबियापुर में हुआ अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद नव नियुक्त गिरीश तिवारी का भव्य स्वागत

औरैया। शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी के घर पहुंचकर मुंह मीठा कराया और माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत होकर जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी ने कहा कि ब्राह्मणों को एकजुट करने में मैं सभी के सामने नत मस्तक हो जाऊंगा अब कोई ब्राह्मण के साथ अन्याय नहीं होगा।

यह भी देखें : खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, बृद्धा झुलसी

अगर किसी के साथ अन्याय होता है और मुझे जानकारी मिलती है तो मैं 10 मिनट के अंदर अपने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ पीड़ित के साथ खड़ा होकर उसे न्याय दिलवाऊंगा। मालार्पण करने वालों में प्रदेश सचिव पंडित बृज किशोर तिवारी, प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ सुशील कुमार दुबे ,कमलेश नारायण दुबे ,जिला उपाध्यक्ष रवि तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विवेक दीक्षित नौली एवं सक्रिय सदस्य हरिओम तिवारी,रमापति, शिवनारायण दीक्षित, राजेंद्र मिश्रा,ओम शंकर पांडे ,राज नारायण दीक्षित, सुरेश चंद्र दुबे, अश्वनी कुमार अवस्थी, हरिकृष्ण दीक्षित आदि है।

You may also like

Leave a Comment