तेजस ख़बर

आज के ही दिन हुई थी विश्व के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार की स्थापना

आज के ही दिन हुई थी विश्व के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार की स्थापना
आज के ही दिन हुई थी विश्व के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार की स्थापना

भारत और विश्व के इतिहास में 27 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

हिंदूशाही शासक जयपाल को 1001 में आक्रमणकारी महमूद गजनी ने हराया।

पोप अर्बन द्वितीय ने 1095 में पहले क्रूसेड(धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।

रोमन सम्राट फ्रेडरिक द्वितीय ने 1237 में कोर्तेनुओवा के युद्ध में लोंबार्डियन लीग को हराया।

पहले बांग्ला नाटक का मंचन 1795 में हुआ।

यह भी देखें : आजाद भारत के संविधान पर आज के ही दिन संविधान सभा के अध्यक्ष ने किए थे हस्ताक्षर, पहली बार ली गई थी उल्कापिंड की तस्वीर

पुर्तगाल के शाही परिवार ने 1807 में नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।

पोलैंड साम्राज्य ने 1815 में संविधान अपनाया।

अल्फ्रेड नोबेल ने 1895 में नोबेल पुरस्कार की स्थापना की।

कराटे के महान खिलाड़ी एवं अभिनेता ब्रुस ली का जन्म 1940 में हुआ।

हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का जन्म 1952 में।

उरुग्वे ने 1966 में संविधान अपनाया।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन 2008 में।

प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार सुल्तान खान का निधन 2011 में।

वर्ष 2014 में ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय बल्लेबाज फिलिप हयूज घरेलू मैच में गेंद लगने से चोटिल हो गए। सर्जरी के बावजूद उनका निधन हो गया।

यह भी देखें : भारत में पहली बार लखनऊ कानपुर के बीच हुआ था एसटीडी व्यवस्था का प्रयोग,डॉक्टर अंबेडकर ने संविधान सभा में दिया था ऐतिहासिक भाषण

Exit mobile version