Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया विश्व को भारत पर भरोसा है और भारत को मोदी पर भरोसा है- रिया शाक्य

विश्व को भारत पर भरोसा है और भारत को मोदी पर भरोसा है- रिया शाक्य

by Tejas Khabar
विश्व को भारत पर भरोसा है और भारत को मोदी पर भरोसा है- रिया शाक्य

मोदी पर देश को भरोसा से भारत में शांति समृद्धि विकास बढ़ा है

बिधूना। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं कन्नौज सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य ने गुरुवार को स्थानीय ब्लॉक सभागार में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि मोदी सरकार में गरीबों को आवास देने की ऐसी क्रांति आई है, कि आज प्रत्येक गरीब अपने पक्के मकानों में रहकर उज्जवला योजना आयुष्मान भारत सुकन्या योजना किसान सम्मान निधि हर घर जल शौचालय निशुल्क बिजली कनेक्शन आदि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ का लुफ्त उठा रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य ने कहा कि पहले टीकों के लिए भारत पश्चिमी देशों पर निर्भर था लेकिन मोदी सरकार ने कोविड -19 के टीके भारत में तैयार कर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है।1121 लाख मैट्रिक टन अनाज गरीबों को वितरित हुआ वही हर महीने 3.5 करोड परिवार निशुल्क खाद्यान्न का लाभ उठा रहे हैं।11.4 करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है |

यह भी देखें : कुपोषित बच्चों के लिए चार माह तक चलेगा ‘संभव 3.0’ अभियान

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2 गुना से अधिक सड़कें मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में बनी। टेक्नोलॉजी के प्रयोग से लोगों का जीवन स्तर सुधरा है और कामकाज में सुगमता आई है वहीं आज के दौर में भारत डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंतकवाद को परिभाषित करने के लिए दुनिया के देशों को लामबंद किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत को मजबूती से खड़ा किया। भाजपा सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है वही देश की सुरक्षा के लिए जल थल वायु सेना का आधुनिकीकरण किया।

यह भी देखें : झावर पुरवा में 35 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में दो एवं पुलिस पर पथराव,तोड़फोड़ के मामले में मृतक के दो भाई समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य ने कहा कि मोदी सरकार में महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को ताकत देने के साथ ही महिला सुरक्षा के लिए भी कई प्रभावी कानून बनाए गए साथ ही तीन तलाक की व्यवस्था समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाया व कश्मीर में धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को भी जंजीरों से मुक्त कराने का मोदी सरकार ने ही ऐतिहासिक फैसला लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के हाथों देश सुरक्षित है ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वह है भाजपा को ताकत दे। इस मौके पर भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment