पैसे मांगने गई महिला को पूर्व प्रधान ने मारी गोली

फर्रुखाबाद

पैसे मांगने गई महिला को पूर्व प्रधान ने मारी गोली

By

November 13, 2021

पैसे मांगने गई महिला को पूर्व प्रधान ने मारी गोली

फर्रुखाबाद। तगादा करने के विवाद को लेकर पूर्व प्रधान ने महिला को गोली मार दी । गोली महिला के सीने में जाकर लगी घायल महिला को जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती महिला की हालत गंभीर थाना नवाबगंज क्षेत्र के कुतुब उद्दीन पुर निवासी रामवीर यादव की 45 वर्षीय पत्नी सरोजिनी देवी पूर्व प्रधान से 1 वर्ष पूर्व लिए गए |

यह भी देखें : दो सगे भाइयो सहित तीन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

5 हजार रूपये का तगादा करने गई थी पूर्व प्रधान ने सरोजनि देवी को गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी महिला ने घटना की जानकारी अपने स्वजनो को दी महिला अपने बेटो के साथ प्रधान के घर पहुंची पूर्व प्रधान से विवाद बढ़ गया प्रधान ने अपने परिवार जनों के साथ महिला के परिजनों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया वही दबंग प्रधान के भाईयो ने तावड तोड फायरिंग की जिससे महिला का बेटा बाल बाल बच गया |

यह भी देखें : प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी की हत्या कर शव जमीन में दफनया

महिला के सामने आ जाने पर महिला के सीने में गोली लगी जिसको उपचार के लिए सीएचसी में ले जाया गया अस्पताल में डॉ0 ना होने के कारण महिला को जिला अस्पताल लोहिया रेफर किया गया महिला की हालत गंभीर बनी हुई है सीओ मोहम्दाबाद राजवीर सिंह गौड़ ने बताया रूपयो के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते गोली चली जो महिला के गोली जाकर लगी है आरोपी मौके से फरार हो गए हैं शांति व्यवस्था कायम है आरोपियों की तलाश करने में पुलिस जुटी है