तेजस ख़बर

बैटल ऑफ बीझलपुर के बलिदानियों को किया याद

बैटल ऑफ बीझलपुर के बलिदानियों को किया याद

अयाना। भारत प्रेरणा मंच की ओर से शनिवार को बीझलपुर ​स्थित स्मारक पर बैटल ऑफ बीझलपुर के 55 बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के अध्यक्ष अजय शुक्ला अंजाम, महासचिव अविनाश अ​ग्निहोत्री ने बताया कि 1857 में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से युद्ध के लिए इटावा कलेक्टर एओ ह्यूम दमन बेड़े के साथ यमुना के रास्ते झांसी जा रहा था।

यह भी देखें : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

इसकी जानकारी होने पर बीहड़ के वीरों ने यमुना नदी में उतरकर मोर्चा संभालकर अंग्रेजी सेना से युद्ध लड़ा। इस युद्ध में पांच सगे भाइयों सहित 55 स्वतंत्रता सेनानी बदिलाद हो गया था। ग्रामीणों की मांग व संस्था की पहल पर 2023 में तत्कालीन जिला​धिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बीझलपुर के रणबांकुरों की याद में स्मारक बनवाया था। बलिदानियों की याद में शाम को औरैया में कवि सम्मेलन भी हुआ। इस दौरान ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version