रायबरेली की तकदीर और तस्वीर बदलना है: ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश

रायबरेली की तकदीर और तस्वीर बदलना है: ब्रजेश पाठक

By Tejas Khabar

May 12, 2024

रायबरेली । उत्तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय क्षेत्र में प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में उपमुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा अब रायबरेली की तकदीर और तस्वीर बदलना है । यहां रिफार्म क्लब में आज भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में एक जनसभा को संबोधित किया| उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धिया बताते हुए कहा कि अब देश ही नहीं विदेशो में भी मोदी की गारंटी मानी जा रही है। वर्तमान सरकार गरीब,किसान,नौजवान, सभी के लिए लाभकारी योजनाये चला रही है जिसमे प्रमुख रूप से किसान सम्मान निधि, आयुषमन कार्ड, उज्ज्वला योजना,शौचालय,हरघर नल,बेटी पढाओ,बेटी बचाओ,फसल बीमा योजना, जैसी अनेको योजनाओ का लाभ सीधे आम जन मानस को प्राप्त हो रहा है |

यह भी देखें : यूपी में चौथे चरण की 13 सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश माफिया राज का समापन कर राम राज्य स्थापित करने की ओर अग्रसर है| कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा की जनता इन नकली गांधियो से सावधान रहे क्योकि राहुल गाँधी जमानत पर छूटे है| उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नकली गांधियों से सावधान रहें क्योंकि वह जमानत पर छूटे है। लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली के महापुरुषो को नमन करते हुए अपने द्वारा कराये गये विकास कार्यो के आधार पर जनता से समर्थ मांगा व आखिरी सांस तक रायबरेली वासियों की सेवा करने का संकल्प दोहराया| सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल जी ने किया| कार्यक्रम संयोजक दिलीप दिवेदी रहे|