तेजस ख़बर

किसानों ने बेहन से खेत में लिखा “काम बोलता है” अखिलेश यादव ने शेयर की वीडियो…

PHOTO BY-TEJAS KHABAR

अमेठी: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेताओं ने अनोखे अंदाज में सपा के आह्वान पत्र को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। अमेठी जनपद में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जहां किसानों ने बेहन से ‘काम बोलता है’ लिखकर अपना संदेश जनता तक पहुंचाया। यह अनोखा नजारा देखने लायक था। सपा के कार्यकर्ता 2022 विधानसभा चुनाव के पहले सपा सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने में जुटे हैं. आह्वान पत्र के माध्यम से सपाई 2022 में फिर से प्रदेश में सपा सरकार बनाने की मांग कर रहे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का आह्वान पत्र पूरे प्रदेश में वितरित किया जा रहा है. वहीं अमेठी में एक सपा कार्यकर्ता पत्रक का वितरण अनोखे अंदाज में कर रहा है. अमेठी विधानसभा के अन्तर्गत समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी का नारा ‘काम बोलता है’ खेत में धान की बेरन से लिखकर आह्वान किया है। सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस कार्य से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने पर्सनल अकाउंट से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा “काम बोलता है”।

यह भी देखें…क्या यूपी में फिर लगेगा पूर्ण लॉकडाउन? जानिए क्या कहा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने…

जयसिंह प्रताप यादव सपा की नीतियों एवं कार्यक्रमों को बताकर 2022 में भाजपा की सरकार को हटाकर सपा की सरकार बनाने का आह्वान कर रहे हैं. वह अखिलेश यादव को जिताकर एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ लोगों को सपा के विकास कार्यों के बारे में बताकर पार्टी की नीतियों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

यह भी देखें…दिबियापुर में कल सुबह 10 बजे होगा रोडवेज बस स्टैंड का शिलान्यास

जयसिंह प्रताप यादव ने धान की फसल लगा रही महिलाओं को धान के पौधे से ‘काम बोलता है’ खेत में लिखकर बताया. जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि अखिलेश यादव समाजवादी सरकार बनाने को लेकर तैयार दिखाई दे रहे हैं. समाजवादी पार्टी के विकास को आज भी लोग याद करते हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेठी जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष अंदाज में पार्टी के पत्रक वितरित किए जाने के बाद अपने निजी फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है।

यह भी देखें…हीरक जयंती के अवसर पर सीएम योगी आदिनाथ पहुंचे सैनिक स्कूल…

Exit mobile version