तेजस ख़बर

घटतौली का आरोप लगाकर पात्रों ने किया राशन की दुकान पर हंगामा

घटतौली का आरोप लगाकर पात्रों ने किया राशन की दुकान पर हंगामा

घटतौली का आरोप लगाकर पात्रों ने किया राशन की दुकान पर हंगामा

अयाना। थाना क्षेत्र के असेवा में शनिवार को पात्रों ने एक किलो राशन कम देने का आरोप लगाकर सरकारी राशन की दुकान पर हंगामा किया। पात्रों के उग्र हो जाने पर डीलर दुकान बंद कर चले गए। कई घंटों का इंतजार करने के बाद पात्र बिना राशन लिए ही अपने घर लौट गए। असेवा में सरकारी दुकान पर शनिवार को डीलर द्वारा राशन वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान ग्राहकों ने एक किलो कम राशन देने की बात कहकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दुकान पर करीब आधा सैंकड़ा पात्र एकत्र हो गए। भीड़ को उग्र होता देख डीलर दुकान में ताला डालकर खिसक गया।

यह भी देखें: आयुष्मान’ वृतचित्र एचआईवी पॉजिटिव किशोरों की कहानी

बिट्टन देवी, सुनीता राठौर, प्रीति देवी, सावित्री, मोहर श्री आदि ने आरोप लगाया कि डीलर अक्सर एक किलो राशन कम देता है। पिछले माह डीलर ने राशन के भाड़े के नाम पर तय मूल्य से पांच रुएये अधिक की वसूली की थी। और अब बिना राशन दिए दुकान बंद कर चले गए। जिससे उन्हें घंटों इंतजार करने के बाद बिना राशन लिए वापस लौटना पड़ा। डीएसओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी करवाकर जांच की जाएगी।

Exit mobile version