Site icon Tejas khabar

युवक का शव फांसी पर लटका मिला

युवक का शव फांसी पर लटका मिला

युवक का शव फांसी पर लटका मिला

बदायूं । उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के कादर चौक क्षेत्र में ससुराल में रह रहे एक युवक का शव आज फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह होली पर यहां आया था। युवक के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के गांव सुझावली निवासी विजेंद्र (30) अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली रहता था। उसकी ससुराल बदायूं के थाना कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बिरौतिया में है। आठ साल से उसने ससुराल को ही अपना ठिकाना बना रखा थां। होली पर वह दिल्ली से ससुराल आया था।

यह भी देखें : परिवहन विभाग की सेवाओं का लाभ सीएससी डिजिटल सेवा पोर्टल से उठाएं: दयाशंकर

आज दोपहर को विजेंद्र का शव घर में एक कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पर विजेंद्र के घर वाले तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विजेंद्र के घर वालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसपी नगर क्षेत्र अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि विजेंद्र नाम के एक व्यक्ति की फांसी का फंदा लगने से मौत की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। मृतक के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि य़ह हत्या है अथवा आत्महत्या का मामला है।

Exit mobile version