फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर क्षेत्र में चार दिन से लापता किसान का शव सोमवार को यमुना नदी के किनारे मिला है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के गांव ढोलपुरा की ठार निवासी किसान सर्वेश कुमार (50) विगत 12 सितंबर से घर से लापता हो गए थे। अगले दिन उनकी साइकिल यमुना किनारे मिली थी।
यह भी देखें : भाजपा भगवान के दर्शन पर कर रही है वसूली: लाल बिहारी
परिजनो किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस को सर्वेश कुमार की गुमशुदी की रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस ने यमुना में गोताखोरों से तलाश कराई मगर कोई सफलता नहीं मिली थी। उन्होने बताया कि सोमवार को सुबह यमुना किनारे चरागाहों ने पुलिस को एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी दी गई। शव की शिनाख्त सर्वेश के तौर पर की गयी। परिजनों का कहना है कि मृतक अधिक बारिश के कारण फसल बर्बाद होने की वजह से कई दिनों से मानसिक तनाव थे।