The accused of raping a minor was sent to jail

औरैया

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

By

September 17, 2020

औरैया: जिले की अयाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी 55 वर्षीय अधेड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर पीड़िता का इलाज चल रहा है। अयाना क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की इस वारदात में पुलिस अधीक्षक सुनीति ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय दिया था। मुखबिर की सूचना पर अयाना थानाध्यक्ष ललित कुमार, एसआई विजय कुमार तिवारी, दीपक चौधरी, अमित कुमार, अजय सिंह ने अयाना कस्बा में अयाना गैस एजेंसी के पास सुबह 6 बजे आरोपी विश्वनाथ पुत्र छोटेलाल निवासी रूपपुरा को गिरफ्तार कर भेजा।

यह भी देखें…साइबर सैल ने फ्रॉड कॉल कर खाते से निकाले गए 59460 रुपए अकाउंट होल्डर को वापस कराए

आरोपी ने 13 सितंबर को बच्ची को बहला फुसलाकर अपने निजी नलकूप पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में बच्ची ने अपने माता-पिता माता-पिता को दुष्कर्म की जानकारी दी इसके बाद पिता की तहरीर पर अयाना थाने में दुष्कर्म का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब बच्ची की अंधी मां पानी भरने के लिए गयी थी। उस समय 11 वर्षीय पीड़िता ही झोपड़ी में अकेली थी। तभी गांव निवासी 55 वर्षीय विश्वनाथ इसका फायदा उठाकर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने निजी नलकूप पर ले गया और वहां पर दुष्कर्म किया।