Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया घर से निकली किशोरी का दुपट्टा यमुना किनारे मिला, लापता

घर से निकली किशोरी का दुपट्टा यमुना किनारे मिला, लापता

by
घर से निकली किशोरी का दुपट्टा यमुना किनारे मिला, लापता

घर से निकली किशोरी का दुपट्टा यमुना किनारे मिला, लापता

  • परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

अयाना। सुबह घर से बिना बताए निकली किशोरी को खोजने पर यमुना किनारे उसका दुपट्टा मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल कर गुमशुदगी दर्ज की है। अयाना थाना क्षेत्र के सिहौली निवासी राजू की बेटी भूरा(१९) सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे के करीब घर से कहीं चली गई। उसके व परिजनों के जागने पर बेटी घर पर नहीं मिली तो उसे आसपास व खेतों में खोजा। जिसपर उसका दुपट्टा गांव के बाहर यमुना नदी के किनारे पड़ा मिला और नदी के किनारे मिट्टी के पैरों के निशान मिले।

यह भी देखें : छात्र संगठन के उददेश्यों को पूरे जनपद में जन जन तक पहुचायेंगे

दुपट्टा मिलने पर पिता ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुपट्टे को कब्जे में लेकर घटना स्थल पर छानबीन के साथ लोागों से पूछताछ की। पिता राजू ने बेटी के यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। वहीं भूरा का कुछ पता न चल पाने की वजह से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राजू ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीडि़त पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। जल्द ही किशोरी की तलाश कर उसे बरामद किया जाएगा।

यह भी देखें : सूने घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात चोरों ने किये पार

You may also like

Leave a Comment