तेजस ख़बर

ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 का टीजर रिलीज

ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 का टीजर रिलीज

ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 का टीजर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन पार्ट 1’ का टीजर रिलीज हो गया है। दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम इन दिनों फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन पार्ट 1’ बना रहे हैं। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय लंबे अरसे के बाद वापसी कर रही हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या डबल रोल में नजर आएंगी। वह रानी नंदिनी और उनकी मां मंदाकिनी देवी दोनों के किरदार निभाएंगी। मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट टीजर रिलीज किया है।टीजर में कुछ योद्धा किले की चोटी पर चोल राजवंश का परचम लहराते नजर आ रहे हैं।

यह भी देखें : ‘रंगबाज़ – डर की राजनीति’ का टीज़र रिलीज

500 करोड़ रुपए के मेगा बजट में बनी यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 30 सितंबर को पांच भाषाओं (तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) में रिलीज होगा। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, कर्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी होंगे। यह फिल्म लेखक कल्कि कृष्ण्मूर्ति के 1955 में लिखे गए उपन्यास ‘पोन्नियन सेल्वन’ पर आधारित है। फिल्म की कहानी 10वीं सदी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म चोल साम्राज्य के शक्ति संघर्ष की कहानी बयां करेगी। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजराजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है।

यह भी देखें : जैकलीन ने रकम्मा गाने के लिये 15 दिन तक किया रिहर्सल

यह भी देखें : वरूण धवन को लेकर फिल्म बनायेंगे अनीस बज्मी!

यह भी देखें : सारा अली खान ने वर्कआउट के बाद की तस्वीर शेयर की

Exit mobile version