तेजस ख़बर

सुपरस्टार यश की सुपरहिट फिल्म ‘गुगली’ का बनेगा रीमेक, शाहिद कपूर निर्देशक दिनेश विजान की फिल्म में करेंगे काम

सुपरस्टार यश की सुपरहिट फिल्म 'गुगली' का बनेगा रीमेक

सुपरस्टार यश की सुपरहिट फिल्म ‘गुगली’ का बनेगा रीमेक

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनमा के सुपरस्टार यश की सुपरहिट फिल्म गुगली का रीमेक बनाया जायेगा। यश, फिल्म केजीएफ 2 की जबरदस्त सफलता के बाद पैन इंडिया स्टार बन गये हैं।यश ने केजीएफ 2 से पहले भी दक्षिण भारतीय सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन्हीं में से एक सफल फिल्म है गुगली। यश की फिल्म ‘गुगली’ का रीमेक बनने वाला है।

यह भी देखें: खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है जेनेलिया देशमुख

कन्नड़ भाषा में बनी ‘गुगली’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। निर्माता महेश दन्नावर ने इस फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रीमेक बनाने का फैसला किया है। दन्नावर ने इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक बनाने के अधिकार हासिल कर लिए हैं। अब इसे अलग-अलग भाषाओं में बनाया जाएगा।वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म गुगली में यश और कृति खरबंदा ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

शाहिद कपूर निर्देशक दिनेश विजान की फिल्म में करेंगे काम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर, फिल्मकार दिनेश विजान की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। शाहिद कपूर ने हाल ही में अली अब्बास जफर के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म को कंप्लीट किया है। चर्चा है कि शाहिद ने एक और प्रोजेक्ट साइन कर लिया है।बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर,दिनेश विजान के मैडडॉक प्रोडक्शन के साथ एक फिल्म करने वाले हैं।

यह भी देखें: रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रहास्त्र’ का गाना केसरिया रिलीज

शाहिद को फिल्म का सब्जेक्ट पसंद आया है बताया जाा रहा है कि यह फिल्म मेडडॉक प्रोडक्शन की आज तक की सबसे बड़ी लव स्टोरी होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि देश के साथ विदेश में भी इसकी शूटिंग की जाएगी। मुंबई और दिल्ली के अलावा यूरोपियन देशों में मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग करेंगे।

Exit mobile version