Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया छात्र-छात्राओं ने भारतीय वैज्ञानिक और उनके आविष्कारों के बारे में जाना

छात्र-छात्राओं ने भारतीय वैज्ञानिक और उनके आविष्कारों के बारे में जाना

by
छात्र-छात्राओं ने भारतीय वैज्ञानिक और उनके आविष्कारों के बारे में जाना

छात्र-छात्राओं ने भारतीय वैज्ञानिक और उनके आविष्कारों के बारे में जाना

  • सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर में विज्ञान सप्ताह संपन्न

औरैया। दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में बीते 27 जुलाई से 2 अगस्त तक विज्ञान सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने विज्ञान के महत्व के बारे में बताया कि कैसे हम सब विज्ञान के आविष्कारों से घिरे हुए हैं। आचार्य राजीव चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को भौतिक विज्ञान के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए विभिन्न आविष्कारों की जानकारी दी तथा भारतीय वैज्ञानिकों के बारे में विस्तार से चर्चा की। आशीष यादव ने रसायन विज्ञान से संबंधित आविष्कारों की जानकारी दी और कहा की हमारे जीवन में विज्ञान का बहुत महत्व है।

यह भी देखें : तमिल के तुलसी एम गोविंदराजन बोले संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने के लिए भाषायी एकता परम आवश्यक

प्रीतम ने पेड़ पौधों से संबंधित जानकारी दी और औषधीय पौधों के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा लाए गए औषधीय पौधों को रोपित करवाया गया। विज्ञान प्रमुख छात्रा तथा सहयोगी छात्रा ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तथा सर जगदीश चंद्र बसु के वैज्ञानिक जीवन के बारे में साथियों को बतलाया और उनसे प्रश्न भी पूछे। अंतिम दिन विज्ञान से संबंधित पोस्टर,चार्ट एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पर छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी देखें : गांव गांव विटामिन ए की बच्चों को पिलाने की बनाई गई भूमिका

छात्र-छात्राओं ने ग्लोबल वार्मिंग एवं पारस्परिक संतुलन का चार्ट बनाया और पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन भी लिखे, भारतीय वैज्ञानिकों के पोस्टर भी बनाए । कार्यक्रम में विज्ञान के सभी आचार्य राजीव, आशीष यादव, कुलदीप, शिवाजी, के स्टाफ अग्निहोत्री ने बच्चों को विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों के जानकारी दी।

You may also like

1 comment

Leave a Comment