तेजस ख़बर

रायबरेली में स्टेशन मास्टर को जहरीले जंतु ने काटा,हालत गंभीर

रायबरेली में स्टेशन मास्टर को जहरीले जंतु ने काटा,हालत गंभीर

रायबरेली में स्टेशन मास्टर को जहरीले जंतु ने काटा,हालत गंभीर

रायबरेली । उत्तर प्रदेश के रायबरेली के मुंशीगंज स्थित दरियापुर स्टेशन के युवा स्टेशन मास्टर को जहरीले जंतु के काटने से गंभीर हालत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दरियापुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मुकेश कुमार से आज गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार मुंशीगंज स्थित दरियापुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को देर रात जहरीले जंतु ने काट लिया जिसके बाद हालात खराब होने पर उन्हें एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

यह भी देखें : स्विगी ने लॉन्च किया अपना यूपीआई

बताया गया कि रात करीब डेढ़ बजे आशुतोष कुमार मौर्य (27) को अपनी ड्यूटी पर थे। लेकिन तभी उन्हें अपने पैर में कुछ काटे जाने का अहसास हुआ। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार यह दृढ़तापूर्वक नही कहा जा सकता है कि जिस जंतु ने काटा था वह सांप ही था क्योंकि रात में यह पता नही चल सका कि किस जहरीले जंतु ने स्टेशन मास्टर को काटा है क्योंकि कोई उसे देख नही सका। गौरतलब है कि आजकल काफी बारिश हो रही है और दरियापुर रायबरेली जंक्शन से करीब 6- 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्टेशन के पास काफी पेड़ पौधे और झाड़ियां है।

Exit mobile version