तेजस ख़बर

रूसी सेना में भर्ती अबतक 10 लोगों को स्वदेश लाया गया

रूसी सेना में भर्ती अबतक 10 लोगों को स्वदेश लाया गया

रूसी सेना में भर्ती अबतक 10 लोगों को स्वदेश लाया गया

नई दिल्ली। रूसी सेना में भर्ती हुए भारतीय नागरिकों में से अब तक 10 लोगों को रिहा कराके स्वदेश लाया जा चुका है और बाकी लोगों की रिहाई के लिए सरकार रूसी सरकार के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यहां नियमित ब्रीफिंग में एक सवाल पर कहा, “हमने रूसी सेना द्वारा भर्ती किए गए भारतीयों की शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए रूसी पक्ष के साथ मामला उठाया है। हमने भारतीय युवाओं की भर्ती पर प्रभावी रोक लगाने की भी मांग की है।”

यह भी देखें : देश को बदनाम करने की साजिश कर रहा है विपक्ष: राजभर

प्रवक्ता ने कहा,“ हमारे प्रयासों के परिणामस्वरूप, अब तक 10 भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया गया है और वापस लाया गया है। हम इस मुद्दे पर नयी दिल्ली और मॉस्को दोनों जगहों पर रूसी पक्ष के साथ संपर्क में बने हुए हैं। यह हमारे लिए अत्यधिक चिंता का विषय बना हुआ है और हम समुचित कार्रवाई की उम्मीद करते हैं।” जायसवाल ने कहा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष में अब तक चार भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। हम हाल ही में मारे गए दो भारतीयों के शवों के शीघ्र स्वदेश लाने के लिए रूसी पक्ष के साथ काम कर रहे हैं। हम उनके परिवार वालों से भी संपर्क में हैं।“

Exit mobile version