Signs of former Deputy Chief Minister Sushil Modi staying out of cabinet this time in Bihar

देश

बिहार में अबकी बार पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के कैबिनेट से बाहर रहने के संकेत, बीजेपी दो उपमुख्यमंत्री बनाएगी

By

November 16, 2020

पटना: जनता दल (युनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार आज बिहार में सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज पटना में होने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। लेकिन भाजपा की ओर से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा , गृहमंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज शामिल होंगे। बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की घटक कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर सिमट गई, जबकि उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सत्ता से दूर रह जाने का एक प्रमुख कारण कांग्रेस के इस निराशाजनक प्रदर्शन को भी माना जा रहा है। अबकी बार भाजपा हाई कमान ने एक की बजाय दो उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया।

यह भी देखें…प्राचीन शिव मन्दिर में चोरी का फिर प्रयास पर खाली हाथ ही लौटे बदमाश

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को अबकी बार मंत्रिमंडल में भी शामिल नहीं किया जा रहा है, उनकी जगह तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाये जाने के संकेत मिल रहे है । वहीं सूत्रों के अनुसार राजभवन के राजेंद्र मंडप में अपराह्न् 4.30 बजे आयोजित एक सादे समारोह में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच, नीतीश के साथ कई मंत्रियों के भी साथ शपथ लेने की संभावना है। मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज पटना में जद (यू) प्रमुख और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

यह भी देखें…21 अभियुक्तों का शान्ति भंग में चालान हुआ

शपथ ग्रहण से पहले भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि निश्चित रूप से ऐसे संकेत हैं कि मैं और रेणु जी (भाजपा नेता रेणु देवी) बिहार उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गौरतलब है कि हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में रोमांचक मुकाबले में राजग गठबंधन को 125 सीटें हासिल हुईं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। राजग में भाजपा को 74 सीटें, जद (यू) को 43, हम और वीआईपी को चार-चार सीटें मिली हैं। 2015 के विधानसभा चुनावों में जद (यू) को 71 सीटें मिली थीं।