शिवानी सिंह और काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'बॉम्बे में मकान' रिलीज

बॉलीवुड

शिवानी सिंह और काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत ‘बॉम्बे में मकान’ रिलीज

By Tejas Khabar

March 29, 2024

मुंबई। गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत ‘बॉम्बे में मकान’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी लोकगीत ‘बॉम्बे में मकान’ को म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने रिलीज किया है। इस गाने को शिवानी सिंह ने गाया है जबकि काजल त्रिपाठी ने गाने में अभिनय किया है। गाने के वीडियो में दिखाया गया है |

यह भी देखें : विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम करेंगे कार्तिक आर्यन

कि खेत में काम कर रहे किसान पति से काजल त्रिपाठी बड़े प्यार से अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहती हैं कि…’कहिया ले रहबा तू किसान ए पिया, बनवा द एगो बॉम्बे में मकान ए पिया… ओकरा नीचे खोलिहा तू दुकान ए पिया, बनवा द एगो बॉम्बे में मकान ए पिया…’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘बॉम्बे में मकान’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को अर्जुन शर्मा ने लिखा है, जबकि संगीतकार रवि राज देव हैं। वीडियो डायरेक्टर दिनेश जी, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी सनी हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।