Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश शशिकांत का खुलासा, गांव के बहू बेटियों पर गंदी नजर रखता था विकास दुबे

शशिकांत का खुलासा, गांव के बहू बेटियों पर गंदी नजर रखता था विकास दुबे

by
PHOTO BY-TEJAS KHABAR
  • विकाश दुबे गांव की बहू बेटियों पर रखता था गंदी नजर
  • शशिकांत के पत्नी की दूसरी ऑडियो भी वायरल
  • सुनिए शशिकांत की पत्नी ने घटना की रात किससे की बात

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में 2/3 जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों के हत्या के मामले में एक के बाद एक कई धमाकेदार खुलासे हो रहे। कानपुर घटना में वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश शशिकांत पांडे ने विकास दुबे को लेकर कई खुलासे किए है। शशिकांत ने बताया उस रात पुलिसवालों पर किस किस ने गोलियां चलाई थी। साथ ही शशिकांत ने यह भी बताया कि विकास दुबे की गांव की हर बहू-बेटी पर गंदी नजर रहती थी।

यह भी देखें…सचिन पायलट के समर्थन में कई जिलों से कांग्रेसियों ने इस्तीफा दिया

खुलासा करते हुए गिरफ्तार अपराधी शशिकांत ने बताया उस नरसंहार में मारे गए पुलिसकर्मियों पर विकाश दुबे, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा, प्रेम प्रकाश पांडेय व अतुल दुबे और बउवा ने गोली चलाई थी। हालांकि शशिकांत ने अपने जुर्म को भी कुबूल किया है उसने बताया कि उसके द्वारा भी गोली चलाई गई थी क्योंकि विकास दुबे ने उसे गोली चलाने के लिए कहा था इसलिए उसे गोली चलानी पड़ी थी।

यह भी देखें…अपनी ही बंदूक से युवक ने ख़ुद को उड़ाया, मानसिक रूप से बताया जा रहा था परेशान

वांछित अपराधी शशिकांत ने बताया सीओ देवेंद्र मिश्रा, चौकी इंचार्ज और एक सिपाही की हत्या उसके घर में ही कि गई थी। उसने बताया कि उन्हें बड़ी बेरहमी से मारा गया था। बता दे शशिकांत को गिरफ्तार करने के बाद कानपुर देहात के माती कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें पुलिस ने शशिकांत के घर से पुलिस से लुटे गए इंसास राइफल व कारतूस बरामद की है.

यह भी देखें…हुनर ही इंसान को जीने की ताकत देता है: मोदी

वहीं शशिकांत की पत्नी की दुसरी ऑडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है सुनिए शशिकांत की पत्नी घटना की रात बात करते हुए क्या कह रही है…

You may also like

Leave a Comment