देश दुनिया के इतिहास में 22 जनवरी के तमाम ऐतिहासिक घटनाक्रम दर्ज हैं। डालते हैं इस पर एक नजर-
दुनिया को ताज महल के रूप में मोहब्बत का अजीम तोहफा देने वाले मुगल बादशाह शाहजहां का निधन 1666 में।
भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक ठाकुर रोशन सिंह का जन्म 1892 में।
वर्ष 1901 में महारानी विक्टोरिया का निधन।क्वीन विक्टोरिया ने
1837 में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की महारानी के रूप में सिंहासन संभाला और अपनी मृत्यु तक इस पर आरूढ़ रहीं।
यह भी देखें : एनटीपीसी, गेल गांव में डेढ़ दर्जन नए पॉजिटिव मिले, एक की मौत
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता विजय आनंद का जन्म 1934 में।
भारतीय अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर का जन्म 1972 में।
नाइजीरिया में 1973 में जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 200 लोगों की मौत।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 1973 में गर्भपात को कानूनी तौर पर मान्यता दे दी। इसे अपराध की श्रेणी से निकालते हुए अदालत ने इसे महिला की निजता का संवैधानिक अधिकार बताया।
कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त टीएम कृष्णा का जन्म 1976 में।
यह भी देखें : जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण
सोवियत संघ ने 1980 में सरकार-विरोधी परमाणु वैज्ञानिक आन्द्रेई सखारोव को नज़रबंद किया। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सखारोव ने एक अमरीकी टेलिविज़न चैनल को दिए साक्षात्कार में अफ़गानिस्तान से सोवियत सेनाएं वापस बुलाने की मांग की थी।
कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने 1996 में पृथ्वी से तकरीबन 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को उन्मादियों की भीड़ ने 1999 में जिंदा जलाकर मार डाला था।
पाकिस्तान ने 2001 में देश में तालिबान के सभी कार्यालयों को बंद किया और आतंक सरगना ओसामा बिन लादेन की संपतियों पर रोक लगा दी।