श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार: मत्स्य विभागश्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार: मत्स्य विभाग

देश

श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार: मत्स्य विभाग

By

October 27, 2022

रामेश्वरम तमिलनाडु के मत्स्य अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने अपने क्षेत्रीय जल में अवैध शिकार के आरोप में सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त कर लिया है। राज्य के मत्स्य अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम के रहने वाले मछुआरों को बुधवार देर रात श्रीलंका के जल क्षेत्र जाफना में डेल्फ़्ट द्वीप में मछली पकड़ने के आरोप में वहां की नौसेना ने पकड़ लिया।

यह भी देखें: ककराही के पूर्व प्रधान पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मचा कोहराम

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को ट्रॉलर और मछली पकड़ने के तीन गियर के साथ कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया और बाद में कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी के मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस बीच, आज सुबह तट पर लौटे रामेश्वरम के मशीनीकृत नाव मछुआरों के एक समूह ने आरोप लगाया कि श्रीलंका तटरक्षक बल के नौसैनिक जहाजों ने समुद्र में उनके मछली पकड़ने के जाल को नष्ट करने के बाद बंदूक की नोक पर उनका पीछा किया।