Home » जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार कपिल देव मौर्य का निधन

जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार कपिल देव मौर्य का निधन

by tejaskhabar
जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार कपिल देव मौर्य का निधन

जौनपुर । उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार कपिल देव मौर्य का रविवार दोपहर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे लगभग 66 वर्ष के थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में सदर तहसील एवं जफराबाद थाना क्षेत्र के उतरगांवा गांव निवासी कपिल देव मौर्य ने 1984 से जौनपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक तरुण मित्र से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की। उसके पश्चात उन्होंने दैनिक मान्यवर में भी कुछ दिन तक काम किया, उसके बाद वे स्वतंत्र भारत, चौथी दुनिया, कुबेर टाइम्स और जनसत्ता एक्सप्रेस में भी जिला संवाददाता के रूप में काम करते रहे। वर्तमान में लखनऊ से प्रकाशित साप्ताहिक अपना भारत के जिला संवाददाता रहे और न्यूज़ पोर्टल सच खबरें चलाते रहे।

यह भी देखें : मोदी के पंडाल की डिजाइन देख नाराज हुए योगी

पत्रकारों के संगठन में जौनपुर पत्रकार संघ के कई वर्षों तक वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। वर्तमान में जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे श्री मौर्य का अंतिम संस्कार कल सुबह जौनपुर में आज गंगा गोमती के पावन तट रामघाट पर पूरे नागरिक सम्मान के साथ किया जाएगा।
उनके निधन पर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, जौनपुर लोकसभा से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज, जौनपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।

You may also like

Leave a Comment

tejas-khabar-logo

अप्रैल 2020 में स्थापित तेजस ख़बर भारत का अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जिसका उद्देश्य भारत के करोड़ों भारतीयों तक खबरें पहुंचाना है और दुनिया भर में महत्वपूर्ण भारतीय प्रवासी हैं जो भारत में आधारित विभिन्न समाचारों और कहानियों के साथ भारत से संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं।

Latest News

Sport News