तेजस ख़बर

वरिष्ठ व्यापारी अंजना दोहरे बनी महिला व्यापार मंडल की जिला उपाध्यक्ष

वरिष्ठ व्यापारी अंजना दोहरे बनी महिला व्यापार मंडल की जिला उपाध्यक्ष

वरिष्ठ व्यापारी अंजना दोहरे बनी महिला व्यापार मंडल की जिला उपाध्यक्ष

इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में महिला जिला अध्यक्ष मीना सिंह राजपूत की संस्तुति पर वरिष्ठ व्यापारी अंजना दोहरे ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की आज आजीवन सदस्यता ग्रहण की और अंजन दोहरे को महिला व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। पक्का बाग स्थित युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा के प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फूल माला पट्टा एवं प्रमाण पत्र सदस्यता रशीद देकर सम्मानित किया।

यह भी देखें : व्यापार मंडल की इकाई का गठन

जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन जिला मंत्री इकरार अहमद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल जी के आह्वान पर आज 25 जुलाई से पूरे प्रदेश में व्यापारी जोड़ों सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है उसी के तहत जनपद इटावा में व्यापारियों को जोड़ने का काम किया गया जो निरंतर जारी रहेगा शहर कस्बा बाजारों में व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा और नए सदस्यों को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी।

यह भी देखें : आम रास्ते पर जलभराव से निकलना हुआ मुश्किल

इस अवसर पर जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी जिला मंत्री इकरार अहमद जिला मंत्री संतोष कुमार वर्मा महिला जिला अध्यक्ष मीना सिंह राजपूत महिला नगर अध्यक्ष रिचा कुशवाहा युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

यह भी देखें : धमाके के साथ गिरी कोठी की दीवार

Exit mobile version