Security threatens to bomb CM house

लखनऊ

धमकी के बाद सीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

By

June 12, 2020

लखनऊ: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी के बाद शुक्रवार को प्रमुख इमारतों को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई. यह धमकी यूपी पुलिस के 112 कंट्रोल रूम में मिली। इसके बाद एहतियात के तौर पर सीएम आवास के आस-पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों को जैसे ही इस धमकी की जानकारी हुई तो प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। क्योंकि कुछ दिन पहले ही इसी तरह मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस मामले में एटीएस ने आरोपी कामरान अमीन खान (25) निवासी मुंबई चुना भट्टी थाना क्षेत्र की न्यू महाडा कालोनी को गिरफ्तार किया था। उसने सीएम के नाम धमकी भरा यह संदेश 21 मई की रात 12:35 बजे यूपी पुलिस के 112 हेल्पडेस्क के व्हाट्स एप नंबर पर भेजा था। आरोपी कामरान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विशेष समुदाय की जान का दुश्मन बताते हुए बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस मामले में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

यह भी देखें…69000 शिक्षक भर्ती मामला

सीएम आवास की बढाई गई सुरक्षा

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास सहित प्रदेश के कई इलाकों में बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर सभी जगह सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री आवास पर डॉग स्क्वाड ने चेकिंग की है, आवास के अगल-बगल के वीआईपी इलाके में भी सघन चेकिंग शुरू कर दी गई।

यह भी देखें…देश में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड मरीजों की बढोत्तरी हुई