Home मनोरंजनबॉलीवुड ईद पर रिलीज होगी सत्यमेव जयते 2, जॉन अब्राहम ने शेयर किया फ़िल्म का पोस्टर

ईद पर रिलीज होगी सत्यमेव जयते 2, जॉन अब्राहम ने शेयर किया फ़िल्म का पोस्टर

by

मुम्बई: बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार कि सत्यमेव जयते 2 भी रिलीज होने को बेताब है। सत्यमेव जयते की अपार सफलता के बाद जॉन अब्राहम एक बार फिर ईद के शुभ अवसर पर धमाकेदार शुरुआत करने जा रहे हैं। कोरोना महामारी के दिव्य फिल्म वापसी करने को तैयार है। मिली जानकारी के मुताबिक यह फिल्म आने वाले ईद पर रिलीज किया जाएगा इस बात की जानकारी खुद बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है।

पोस्टर में अभिनेता जॉन अब्राहम कंधे पर हल उठाएं नजर आ रहे हैं साथ ही उनके सीने से तिरंगे के कलर का खून बह रहा है। जॉन अब्राहम में ने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फ़िल्म 12 मई, 2021 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। उन्होंने लिखा- जिस देश की मईया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है। गौरतलब हो कि जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते लोगों को खूब पसंद आई। उनकी दमदार एक्टिंग और फिल्म में बने सस्पेंस ने लोगों का ध्यान खींच लिया था। साथ ही मनोज बाजपेई के पुलिस के किरदार ने फिल्म में चार चांद लगा दिया था। इस फिल्म में अंत तक सस्पेंस देखने को मिला था।

मिली जानकारी के मुताबिक सत्यमेव जयते 2 को सिनेमाघरों में 12 मई को ईद के दिन पर रिलीज़ होगी।’ अगर पोस्टर की बात करें, तो जॉन अब्राहम जबरदस्त लुक में नज़र आ रहे हैं। उनकी मस्कुलर बॉडी का प्रदर्शन इस पोस्टर में किया गया है। साथ ही मूछों में जॉन अब्राहम दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। वैसे तो ईद के दिन भाई जान सलमान खान की फिल्म रिलीज होती है लेकिन इस बार जॉन अब्राहम ने पहले ही ईद पर अपनी आने वाली फिल्म सत्यमेव जयते 2 के रिलीज का ऐलान कर दिया है।

बता दें, इस एक्शन पैक्ड फ़िल्म को मिलाप ज़ावेरी बना रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने इस सीक्वल फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया था। अब अनलॉक में जब शूटिंग शुरू हो गई है, तो फ़िल्म भी जल्द सेट पर होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम अक्टूबर से शूटिंग शुरू कर सकती है। जॉन अब्राहम के पोस्टर रिलीज करने के बाद लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और आने वाली फिल्म को लेकर जॉन अब्राहम के फैंस काफी उत्साहित है। पहले पार्ट को दर्शकों को द्वारा पसंद किया गया था। साल 2018 में आई फ़िल्म को भी मिलाप ज़ावेरी ने ही बनाया था। इसमें जॉन के साथ मनोज बाजपेयी भी मुख्य भूमिका में थे।

You may also like

Leave a Comment