Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के संतोष सोनी नगर अध्यक्ष , ब्रजेश यादव युवा नगर अध्यक्ष बने

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के संतोष सोनी नगर अध्यक्ष , ब्रजेश यादव युवा नगर अध्यक्ष बने

by
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के संतोष सोनी नगर अध्यक्ष , ब्रजेश यादव  युवा नगर अध्यक्ष बने

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के संतोष सोनी नगर अध्यक्ष , ब्रजेश यादव युवा नगर अध्यक्ष बने

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा — बृजेंद्र गुप्ता

दिबियापुर। रविवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में प्रतिनिध उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई । जिसमे मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता ने कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारी भी नियमानुसार अपना कारोबार करे। जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग व्यापारिक समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियो से मिलकर उनका निदान कराकर व्यापारियों की मदद करे और उन्हें संगठन से जोड़े। समाजसेवी डाक्टर मनोज पोरवाल ने नगर की फैली गन्दगी पर सफाई व्यवस्था अच्छे ढ़ंग से न होने पर एक अभियान चलाने को कहा है व सभी व्यापारियों को एकजुट रहने की अपील की है ।बैठक के बाद जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने प्रांतीय अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता की संस्तुति पर दिबियापुर नगर की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी

यह भी देखें: दस्तक अभियान शुरू, 1265 टीम ऑन ड्यूटी

जिसमें संतोष सोनी को अध्यक्ष , नवीन गणेश पोरवाल को महामंत्री एवं अमित पोरवाल को कोषाध्यक्ष व नगर के युवा व्यापारी ब्रजेश यादव को युवा नगर अध्यक्ष एवं अरुण पाल को नगर महामंत्री एवं श्याम पोरवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं पूरी कमेटी की घोषणा की जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पोरवाल,उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल,मो अख्तर,राजेश सक्सेना,मनोज शर्मा व वरिष्ठ मंत्री शैलेंद्र सोनी,मंत्री रामचन्द्र पोरवाल (छोटे) ,अखिलेश जैन, योगेंद्र राजपूत,गौरव पोरवाल व संगठन मंत्री दीपक गुप्ता,संजीव कुमार ,राहुल सिंह,मुकेश गुप्ता,मो मसीद आदि है। मुख्य अतिथि ने सभी नवागत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अरविंद तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष राजेश पोरवाल,विनोद पोरवाल,जिला सचिव सुनील यादव,युवा जिलाध्यक्ष नीरज पोरवाल, औरैया नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ,जिला उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा,विनय पुरवार, पुष्प्स अग्निहोत्री,राजेश विश्नोई सहित श्याम बाबू पोरवाल,श्री कृष्ण पिछड़ा,अनिल पोरवाल,मदन पोरवाल,नवीन आदि ने संबोधित किया । संचालन कुलदीप पोरवाल ने किया। कार्यकम समाप्ति के बाद पदाधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

यह भी देखें: अंतर्जनपदीय शातिर महिला चोर गिरफ्तार

You may also like

Leave a Comment