गायत्री शक्तिपीठ उमरी में रुद्राभिषेक कार्यकम व पार्थिव शिवलिंग निर्माण जारी

औरैया

गायत्री शक्तिपीठ उमरी में रुद्राभिषेक कार्यकम व पार्थिव शिवलिंग निर्माण जारी

By Tejas Khabar

August 20, 2023

दिबियापुर। गायत्री शक्तिपीठ उमरी (दिबियापुर) में आचार्य राघवेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में पांच लाख 51 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक कार्यक्रम गतिमान है।हजारों श्रद्धालु नित्य प्रति पार्थिव शिवलिंग निर्माण करते हैं और आचार्यों के द्वारा रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम 26 अगस्त तक चलेगा।प्रारम्भ में पार्थिव शिवलिंग निर्माण का लक्ष्य सवा लाख था लेकिन श्रद्धालुओं ने यह लक्ष्य मात्र 3 दिन में ही पूर्ण कर दिया अब लक्ष्य 5 लाख 51 हजार रखा गया है।सैंकड़ों भक्त नित्य प्रति भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।प्रति दिन 50 हजार से अधिक पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जा रहा है।

यह भी देखें : दीपक पुनिया नहीं लेंगे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा

दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।लोगों का कहना है कि ऐसा भव्य कार्यक्रम दिबियापुर में आज तक नही देखा।श्रावण मास में भोलेनाथ के भक्तों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है। गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी शांत माधव त्रिपाठी व पारस नाथ द्विवेदी का कहना है कि माँ गायत्री की कृपा से यह भव्य अनुष्ठान का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ उमरी में हो रहा है।हजारों लोग अपनी मनोकामना लेकर शिवलिंग निर्माण कर रहे हैं और रुद्राभिषेक का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।