तेजस ख़बर

रिद्धिमा कपूर पहुंची मुंबई, पिता ऋषि कपूर का वीडियो कॉल के जरिए किया था अंतिम दर्शन

rishi kapoor doughter ridhima kapoor

rishi kapoor doughter ridhima kapoor

PHOTO BY, TEJAS KHABAR

नई दिल्ली: बॉलीवुड को हाल ही के दिनों में दो बड़ी क्षति हुई है पहले इरफान खान फिर उसके बाद ऋषि कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए है। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में मात्र 24 लोग ही शामिल हुए थे। उनके कई चाहने वाले साथी स्टार्स उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ऋषि कपूर को अंतिम विदाई दी थी।

हालांकि उनके अंतिम संस्कार में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर भी नहीं पहुंच पाई थी। लॉकडाउन की वजह से रिद्धिमा कपूर दिल्ली में ही फंसी थी और वह मुंबई नहीं पहुंच पाई थी। हालांकि ऋषि कपूर के निधन के दिन दिल्ली पुलिस ने रिधिमा को जाने की इजाजत तो दे दी थी लेकिन सारि फ्लाइट्स बंद है ऐसे में उन्हें पूरा सफर कार से ही तय करना था। ऐसे मन का मुंबई पहुंचना असंभव था।

आपको बता दें ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन भी रिद्धिमा ने वीडियो कॉल के जरिए दिया था। आलिया भट्ट ने वीडियो कॉल के जरिए रिद्धिमा कपूर को पिता ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन कराए थे। इसके बाद रिद्धिमा ने बाद में मुंबई जाने का फैसला किया। अब रिद्धिमा मुंबई अपने घरवालों के पास पहुंच गई हैं, जहां उनकी बेटी समारा भी उनके साथ है। रिद्धिमा के पहुंचने की तस्वीरें भी आ गई हैं, जिसमें रिद्धिमा और उनकी बेटी नज़र आ रही हैं। दोनों ने मास्क लगाया हुआ है और तस्वीरों में काफी पुलिस भी नज़र आ रही है। रिद्धिमा सड़क के रास्ते से दिल्ली से मुंबई पहुंची है।

Exit mobile version