Home मनोरंजनबॉलीवुड रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रहास्त्र’ का गाना केसरिया रिलीज

रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रहास्त्र’ का गाना केसरिया रिलीज

by
रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रहास्त्र' का गाना केसरिया रिलीज

रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रहास्त्र’ का गाना केसरिया रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रहास्त्र’ का गाना केसरिया रिलीज हो गया है। अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ का पहला गाना केसरिया रिलीज कर दिया गया है।केसारिया को अरिजीत सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। ‘केसारिया’ गाने में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्यारी कैमिस्ट्री फैंस को काफी ज्यादा भा रही है। गाने पर फैंस ने अपना रिएक्शन दिया है।

यह भी देखें: खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है जेनेलिया देशमुख

इस रोमांटिक गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गौरतलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की भी अहम भूमिका है। इस सुपरनैचुरल साई-फाई फिल्म में रणबीर कपूर सुपर पावर शिवा के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं, वहीं आलिया भट्ट ईशा की भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

यह भी देखें: पेरिस की गलियों में आयुष्मान खुराना के साथ मस्ती कर रही हैं ताहिरा

You may also like

Leave a Comment