जन सेवा संकल्प यात्रा लेकर कानपुर देहात पहुचे राजा भैया

कानपुर देहात

जन सेवा संकल्प यात्रा लेकर कानपुर देहात पहुचे राजा भैया

By

September 30, 2021

जन सेवा संकल्प यात्रा लेकर कानपुर देहात पहुचे राजा भैया

कानपूर देहात | जनसत्ता दल के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया आज कानपुर देहात पहुँचे. कानपुर देहात पहुचने पर जनसत्ता दल के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने राजा भैया और जनसेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया। कानपुर देहात के कई स्थानों में राजा भैया का भव्य स्वागत किया गया.वहीं उन्होंने कानपुर देहात में एक जनसभा को भी सम्बोधित किया राजा भैया ने गोरखपुर मामले पर सरकार को घेरते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की… साथ ही 2022 विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी के साथ अभी गठबंधन नहीं होने की बात कही. यहीं नहीं राजा भैया ने जनविरोधी नीतियों पर सरकार की खिलाफत करने और जन कल्याणकारी नीतियों में सरकार के साथ रहने की बात भी कही |

यह भी देखें : कल कानपुर में जनसत्ता दल की जनसेवा संकल्प यात्रा

यूपी के कद्दावर नेता और जनसत्ता दल के मुखिया आज अपनी जनसेवा संकल्प यात्रा लेकर कानपुर देहात पहुचे। कानपुर देहात के रायपुर बॉडर पहुचने पर जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। जिसके बाद राजा भैया का काफिला और उनकी यात्रा कानपुर देहात के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ चली जिसके बाद कानपुर देहात की रनियां और उमरन में राजा भैया का समर्थकों और जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वहीं राजा भैया ने उमरन में एक जनसभा को भी सम्बोधित किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों ने जनसत्ता दल की सदस्यता ग्रहण की. इसके बाद राजा भैया का काफिला झांसी को ओर बढ़ चला.

यह भी देखें : फरियादियों की सुनी अधिकारियों ने फरियाद

उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें कई वर्षों से अपना आशीर्वाद दिया है जिसके चलते उन्हें राजनीति में सफलता भी हाथ लगी है जनता के साथ के चलते जनसत्ता पार्टी बनाने की बात कही वहीं छोटी पार्टियों को वोट कटवा कहे जाने पर राजा भैया ने कहा कि अन्य छोटे दलों के लिए बड़ी राजनीतिक दलों ने यह कहा है लेकिन अभी तक जनसत्ता दल के लिए किसी ने इस शब्द का प्रयोग नही किया। उन्होंने उन्नाव में शिवपाल सिंह के साथ हुई मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताते हुए कहा कि शिवपाल सिंह के साथ उनके बहुत पुराने संबंध है। सपा के साथ पूर्व के बेहतर रिस्तो के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके सभी के साथ बेहतर संबंध है।