Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश बरेली में छह महिलाओं की हत्या करने वाला साइको किलर गिरफ्तार

बरेली में छह महिलाओं की हत्या करने वाला साइको किलर गिरफ्तार

by Tejas Khabar
बरेली में छह महिलाओं की हत्या करने वाला साइको किलर गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में महिलाओं की सिलसिलेवार हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने छह महिलाओं की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने तीन दिन पहले ही पुलिस ने उसका स्केच जारी कराया था। एसपी साउथ मानुष पारीक अनुसार आरोपी साइको किलर नवाबगंज गांव बाकरगंज सानुआ का रहने वाला कुलदीप कुमार है। नवाबगंज से शाही शीशगढ़ क्षेत्र में जाकर महिलाओं को टारगेट करता था। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या करता था। आरोपी की उम्र करीब 30 साल है। सभी घटनाएं उसने शाही शीशगढ़ क्षेत्र में की।

यह भी देखें : स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता

पुलिस ने साइको किलर को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल पर ले जाकर उससे पूछताछ की। सभी महिलाओं की हत्या के बारे में डिटेल में जानकारी की। नवाबगंज के रहने वाले कुलदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका परिवार खेती-बाड़ी करता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। जब वह छोटा था तो उसकी मां की मौत हो गई। वह सौतेली मां के व्यवहार से बहुत दुखी था। सौतेली मां उसका उत्पीड़न करती थी। उसे खाना नहीं देती थी। बात-बात में झगड़ा कर उसका गला दबाने की कोशिश करती थी। इस वजह से उसे सनक सवार हो गई। महिलाओं को लेकर उसमें हिंसा और गुस्सा बढ़ता गया। जिसकी वजह से वह साइको किलर बन गया।

यह भी देखें : देश को आजाद कराने में अपने प्राणों को बलिदान करने वालों को किया याद

नवाबगंज के रहने वाले साइको किलर की रिश्तेदारी शाही शीशगढ़ के दो गांव में हैं। उसकी बहन ब्याही है। साइको किलर ने एक बंगाली महिला के साथ शादी की थी। पूछताछ में महिला ने भी बताया कि वह झगड़ा करता था। उसका व्यवहार हिंसात्मक था। गला पकड़कर झगड़ा करने लगता था। साइको किलर ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया। उनमें सभी अधेड़ उम्र की थी। इसके अलावा सभी की गला दबाकर हत्या की गई। हत्या से पहले आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करता था। सभी महिलाएं घटना के दौरान अकेली थी। वह महिलाओं से पहले काफी देर तक बातचीत करता था। इसके बाद मौका मिलते ही उनकी हत्या कर देता था।

You may also like

Leave a Comment