तेजस ख़बर

प्रदेश के प्रधानाचार्यो को प्रबंध समिति में पदेन सचिव का दर्जा दिलाया जाएगा

प्रदेश के प्रधानाचार्यो को प्रबंध समिति में पदेन सचिव का दर्जा दिलाया जाएगा

प्रदेश के प्रधानाचार्यो को प्रबंध समिति में पदेन सचिव का दर्जा दिलाया जाएगा

दिबियापुर (ओरैया )। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री का उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने अपने कैंप कार्यालय में भव्य स्वागत किया | इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि बहुत ही सक्रिय एवं कर्मठ प्रधानाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से प्रदेश की प्रधानाचार्यों की लंबित समस्याओं का समाधान संभव होगा | नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट करने का प्रयास किया जाएगा तथा प्रदेश भर के प्रधानाचार्य को प्रबंध समिति में अभिलेखों के रखरखाव हेतु पदेन सचिव का दर्जा दिलाया जाएगा |

यह भी देखें : वरुण ने मां मेनका के लिये वोट की अपील,उमड़ा जनसैलाब

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिला संरक्षक डॉ रामचंद्र दीक्षित, पूर्व प्रवक्ता अमर सिंह राजपूत,व्यापारी नेता एवं दिवियापुर के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सुकूलाल गुप्ता,भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला,सदानंद राजपूत,कैलाश राजपूत, अर्पित चौहान,जयराम राजपूत,अंकित दुबे ,शिवम राजपूत,श्याम कुशवाहा,योगेश द्विवेदी,कमलेश राजपूत, पूरन आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे | वही अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया के पदाधिकारियों ने मिलकर राजेश कुमार अग्निहोत्री को माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया और संगठन का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

यह भी देखें : केदारनाथ में तीर्थयात्रियों के हेलिकॉप्टर की आपात लेंडिंग

गौरतलब है कि राजेश कुमार अग्निहोत्री अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ भी हैं अतः जैसे ही यह खबर संगठन के पदाधिकारी को मिली तो पदाधिकारी में खुशी की लहर दौड़ गई और पदाधिकारी ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व नायब तहसीलदार और संगठन संरक्षक रमेश चंद्र शुक्ला ,प्रदेश सचिव पंडित बृजकिशोर तिवारी, प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ सुशील कुमार दुबे ,जिला संयोजक गिरीश तिवारी जिला उपाध्यक्ष रवि तिवारी एवं धीरज शुक्ला ,विवाह प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज दुबे जिला सचिव धनंजय दुबे एवं सक्रिय सदस्य अनिल दीक्षित, राहुल शुक्ला एवं श्याम नारायण शुक्ला आदि संगठन के सदस्य लोग शामिल रहे।

Exit mobile version