Home देश राष्ट्रपति मुर्मू असम के दो दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रपति मुर्मू असम के दो दिवसीय दौरे पर

by
राष्ट्रपति मुर्मू असम के दो दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रपति मुर्मू असम के दो दिवसीय दौरे पर

गुवाहाटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद श्रीमती मुर्मू की इस पूर्वोत्तर राज्य की यह पहली यात्रा है। श्रीमती मुर्मू आज दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर गुवाहाटी पहुंचेंगी और आईआईटी गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वह धुबरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन करेंगी और असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में आयोजित होने वाले एक नागरिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

यह भी देखें : गोवा में नौसेना का मिग 29 -‘के’ लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त ,पायलट सुरक्षित

जहां राज्य के कम से कम 500 प्रसिद्ध व्यक्ति उनके साथ बातचीत करेंगे। वह शुक्रवार सुबह कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। वह बाद में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में एक निर्धारित कार्यक्रम में 2,000 आंगनवाड़ी केंद्रों, 100 चाय बागान स्कूलों और विभिन्न राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का शिलान्यास करेंगी। वह शुक्रवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी।

यह भी देखें : नहीं रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव, गुरुग्राम में ली आखिरी सांस

You may also like

Leave a Comment