नई पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण फिल्म है प्रेम की पुजारन : खेसारीलाल यादव

बॉलीवुड

नई पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण फिल्म है प्रेम की पुजारन : खेसारीलाल यादव

By Tejas Khabar

January 30, 2024

पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म प्रेम की पुजारन नई पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण फिल्म है। समरशी फिल्म्स मीडिया एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर से बनी खेसारीलाल यादव , यामिनी सिंह एवं रक्षा गुप्ता स्टारर फिल्म प्रेम की पुजारन 09 फरवरी को रिलीज होगी।खेसारीलाल यादव ने कहा कि हमारी यह फिल्म युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। या यूं कहे कि नई पीढ़ी के लिए यह फिल्म ख़ास है, जो जेनरेशन गैप की कहानी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि फिल्म में हमने दिखाया है कि कोई भी नशा हद से ज्यादा सही नहीं होता है।नशा से शरीर को नुकसान होता है। यह फिल्म बेहद मनोरंजक है। हमने इसकी शूटिंग छह महीने पहले गोरखपुर में की थी, जो अब रिलीज को तैयार है। मैं दर्शकों से आग्रह करूंगा कि वे इस फिल्म को अपने परिवार दोस्त के साथ मिलकर सिनेमाघरों में जाकर देखें।

यह भी देखें : सनी देओल ने बॉबी देओल को जन्मदिन की बधाई दी

वही निर्माता समर राज ने बताया कि फिल्म 09 फरवरी को रिलीज हो रही है। हमने फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत की तब जाकर फिल्म जबरदस्त बनी है। फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है साथ ही इस में थोड़ा सा रोमांस का भी तड़का डाला गया है जो भोजपुरिया दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। अब फिल्म जल्द हीं आपके नजदीकी सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे बाद खेसारी लाल यादव की फिल्म आ रही है तो हमारी फिल्म को बहुत ज्यादा सपोर्ट करें।

यह भी देखें : फिल्म चंदू चैंपियन से कार्तिक आर्यन का लुक रिलीज

फिल्म प्रेम की पुजारन में खेसारीलाल यादव, यामिनी सिंह और रक्षा गुप्ता के साथ रोमांस करते नज़र आने वाले हैं, जबकि इस फिल्म के निर्माता समर राज हैं और निर्देशक पकंज सिन्हा हैं। गीतकार – संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं। कथा, पटकथा और संवाद मनोज के कुशवाहा के हैं।इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह, रक्षा गुप्ता,एम एम ऋषि, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, अजय सिन्हा मिंटो, महेश आचार्य, पप्पू यादव और रिंकू यादव मुख्य भूमिका में हैं।