कांग्रेस और सपा के लोग आपकी संपत्ति से वंचित करने का एक कुत्सित प्रयास कर रहे हैं _ योगी आदित्यनाथ

इटावा

कांग्रेस और सपा के लोग आपकी संपत्ति से वंचित करने का एक कुत्सित प्रयास कर रहे हैं _ योगी आदित्यनाथ

By Tejas Khabar

April 25, 2024

इटावा |  इटावा में गुरुवार को अपराह्न सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा जवांतनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर करारा हमला बोला। सीएम ने कहा- सपा नेत्री कह रही थीं कि पुलवामा में जो जवान शहीद हुए जवानों की पत्नियों के मंगलसूत्र का क्या हुआ? मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अयोध्या में राम भक्तों का लहू बहाया गया था। उनपर सपा सरकार ने गोलियां चलवाई थीं, कई युवा मारे गए थे, वो बताएं कि उन युवाओं की विधवा पत्नियों के मंगलसूत्र का क्या हुआ? क्या सपा सरकार ने उनकी चिंता की। सीएम योगी जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के रामलीला मैदान में मैनपुरी के प्रत्याशी जयवीर सिंह के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु हुई। सपा के लोगों ने शोक तक व्यक्त नहीं किया।

यह भी देखें : जिलाधिकारी ने लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न करने के लिए बूथों का किया निरीक्षण

जबकि जब पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की मृत्यु हुई तो मैं स्वयं सैफई गया था। भाजपा के लोग गए थे। पीएम मोदी ने शोक संदेश व्यक्त किया था। लेकिन सपा के लोग कल्याण सिंह की मृत्यु पर शोक जताने भी नहीं पहुंचे। क्या वो पिछड़े वर्ग के नेता नहीं थे? सीएम ने माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के गाजीपुर जाकर शोक जताने को लेकर भी तंज कसा। ।सीएम ने कहा- ये माफिया सपा सरकार में बहन-बेटियों और व्यापारियों की जान के साथ खेलते थे। मैं पूछना चाहता हूं कि कृष्णानंद राय के साथ 6 लोगों की इन माफियाओं ने हत्या कर दी थी। उन लोगों की विधवाओं के मंगलसूत्र का क्या हुआ? अलका राय जो हमारी विधायक हैं, क्या उनके मंगलसूत्र का क्या हुआ।

यह भी देखें : बांदा में महिला ने दो बच्चों संग यमुना में लगायी छलांग

विश्व हिन्दू परिषद के अंतरउराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नंद किशोर रूंगटा की हत्या कर दी गई थी, उनके मंगलसूत्र का क्या हुआ। यहीं नहीं, प्रयागराज के राजू पाल और भाई उमेश पाल की इन माफियाओं ने हत्या करवा दी। उनकी विधवाओं के मंगलसूत्र का क्या हुआ? सैम पित्रौदा का बिना नाम लिए उनके बयान पर भी सीएम ने तंज कसा। कांग्रेस के एक सलाहकार ने कहा था कि ये लोग देश के साथ खिलवाड़ करने का काम कर कर रहे हैं। ये आपके पुरखों की जमीन को भी हड़पना चाहते हैं। जब आपके पुरखे नहीं रहेंगे तो आपकी आधी जमीन कांग्रेस के लोग हड़पने की बात कह रहे हैं। ऐसे लोगों को पनपने नहीं देना है। इनके साथ सपा भी समर्थन कर रही है। इस अवसर पर मैनपुरी से लोकसभा प्रत्याशी जयवीर सिंह भदौरिया,कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत आदि रहे।