Home मनोरंजनबॉलीवुड 33 वर्ष की हुयी परिणीति चोपड़ा, कई फिल्मों में रहा जबरजस्त प्रदर्शन

33 वर्ष की हुयी परिणीति चोपड़ा, कई फिल्मों में रहा जबरजस्त प्रदर्शन

by
33 वर्ष की हुयी परिणीति चोपड़ा, कई फिल्मों में रहा जबरजस्त प्रदर्शन
33 वर्ष की हुयी परिणीति चोपड़ा, कई फिल्मों में रहा जबरजस्त प्रदर्शन

मुंबई । बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज 33 वर्ष की हो गयी। परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अम्बाला के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। परिणीति को बचपन से ही पढ़ने लिखने का काफी शौक था। परिणीति ने शुरुआती पढ़ाई कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से व्यापार, वित्त और अर्थशास्त्र में स्नातक किया। इसके बाद वह उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर कुछ साल काम किया लेकिन मंदी के चलते 2009 में वह भारत वापस लौट आईं।

यह भी देखें : आर्यन ड्रग मामला: अभिनेता शाहरुख ,अनन्या के घर पर एनसीबी का छापा

वर्ष 2012 में परिणीति को यशराज बैनर तले बनी फिल्म इश्कजादे में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके अपोजिट अर्जुन कपूर थे, जो बतौर अभिनेता उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म इश्कजादे में परिणति और अर्जुन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इश्कजादे टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म के लिये परिणति को स्पेशल मेंशन राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया।

यह भी देखें : फिल्म ‘सरकायलो खटिया जाड़ा लागे’ का होगा वर्ल्‍ड टेलीवीजन प्रीमियर

वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म शुद्ध देशी रोमांस में परिणीति को एक बार फिर से यशराज फिल्मस के साथ काम करने का अवसर मिला। लिव इन रिलेशनसिप पर बनी इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म में परिणीति की जोड़ी सुशांत सिंह राजपूत के साथ काफी पसंद की गयी। वर्ष 2014 में परिणीति चोपड़ा की फिल्म हंसी तो फंसी और दावत ए इश्क प्रदर्शित हुयी है। करण जौहर निर्मित फिल्म हंसी तो फंसी में परिणीति ने साइको वैज्ञानिक की भूमिका निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं यशराज बैनर तले बनी फिल्म दावत ए इश्क में परिणीति की लाजवाब कॉमेडी दर्शकों को देखने को मिली।

यह भी देखें : आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज, एनसीबी ने कहा आर्यन के इंटरनेशनल ड्रग पेडलर्स के साथ सम्बंध

परिणीति चोपड़ा की वर्ष 2014 में एक और फिल्म किलदिल प्रदर्शित हुयी। शाद अली निर्देशित इस फिल्म में परिणति चोपड़ा के अलावा रणवीर सिंह गोविन्दा और अली जफर ने मुख्य भूमिका निभायी है। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नही दिखा सकी। वर्ष 2017 में परिणीति चोपड़ा ने सुपरहिट फिल्म गोलमाल अगेन में काम किया। वर्ष 2019 में परिणीति की केसरी और जबरिया जोड़ी जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी। केसरी टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। वर्ष 2021 में परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ तथा ‘साइना’ प्रदर्शित हुयी। फिल्म साइना में परिणीति ने बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभाया है।

You may also like

Leave a Comment